Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पर्वत पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर किया याद

1001600623

अल्मोड़ा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की 106वीं जयंती बुधवार को जिले में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिला बार एसोसिएशन के कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का संयोजन अधिवक्ता भुवन बहुगुणा ने किया, जिन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुशल प्रशासक और सामाजिक न्याय के पक्षधर थे। इस अवसर पर भावना जोशी, नवीन जोशी, पंकज लटवाल, चंदन बगड़वाल, डीके जोशी, राजेश आर्य, बिमला समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने भी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, धर्मेन्द्र बिष्ट, कैलाश गुरूरानी, बीना नयाल, रेखा आर्या, पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अर्जुन बिष्ट, कृष्ण बहादुर, आशीष जोशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।