Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया

1001600623

ऋषिकेश(आरएनएस)। तीर्थनगरी में पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। पृथ्वी दिवस पर शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम हुए। जिनमें विभिन्न गतिविधियों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सोमवार को प्रगतिविहार स्थित अंकुर पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस समारोह का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ विद्यालय निर्देशक वैभव सकलानी ने किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन दिखाना और उन मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जो प्रदूषण, वनों की कटाई और अवैध वन्यजीव व्यापार सहित हमारे ग्रह को खतरे में डालते हैं। प्रधानाध्यापिका नवदीप कौर ने छात्रों को समझाया कि विभिन्न उपयोगों में बायोडिग्रेडेबल और गैर-बायोडिग्रेडेबल चीजों का पुन: उपयोग करने, गैर-बायोडिग्रेडेबल चीजों के उपयोग को करने, बायोडिग्रेडेबल और गैर-बायोडिग्रेडेबल चीजों को रिसाइकिलिंग करने आदि की जानकारी दी। मौके पर आशिमा, आरती, अलीशा ओबेरॉय, सुनीता, सपना, ट्विंकल, किटी, सृष्टि, स्वाति, चेस्टा, प्राची, वीणा, तान्या, रितिका ओबेरॉय, रितिका अरोड़ा, रुचि, शगुन, शिवानी, युक्ति, सुनीता पांडे आदि रहे। उधर, राइंका आईडीपीएल में विश्व पृथ्वी दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा पौधों का रोपण किया गया। मौके पर एनएसएस अधिकारी एनएस रावत, वीरपाल सिंह रावत, विजयपाल सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, नंदनी बड़थ्वाल आदि उपस्थित रहे।