पौड़ी(आरएनएस)। नगर पालिका पौड़ी के 21 पर्यावरण मित्रों को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतना भारी पड़ गई है। पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने सफाई ड्यूटी स्थलों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें 8 ड्यूटी स्थल व डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था में सेवारत 13 पर्यावरण मित्र नदारद मिले। ईओ जोशी ने तत्काल सभी नदारद 21 पर्यावरण मित्रों के एक दिन के वेतन पर रोक लगाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि पौड़ी में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने में हर कर्मचारी को अहम योगदान देना होगा। सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। नगर पालिका पौड़ी के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने पालिका क्षेत्र के बस अड्डा, लोअर बाजार, एजेंसी चौक सहित विभिन्न सफाई ड्यूटी स्थलों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें शहर में सफाई के मानकों में सुधार को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि पालिकाध्यक्ष पौड़ी का स्वच्छता पर विशेष फोकस है। जिलाधिकारी पौड़ी ने सफाई मानकों में गुणात्मक सुधार के निर्देश दिए हैं। जिसको लेकर सफाई ड्यूटी स्थलों का निरीक्षण किया गया। बताया कि निरीक्षण में 15 पर्यावरण मित्र अनुपस्थित पाए गए, जिसमें से 7 ने विधिवत अवकाश लिया था लेकिन 8 पर्यावरण मित्र ड्यूटी से गायब पाए गए। बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में सेवारत 13 पर्यावरण मित्र भी ड्यूटी से गायब मिले। कहा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले समस्त पर्यावरण मित्रों के एक दिन का वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। बताया कि पीएम आवास शहरी के तहत स्वीकृत एक लाभार्थी द्वारा आवास निर्माण नहीं किए जाने पर उसे ड्रॉपआउट श्रेणी में डालने के साथ ही आंवटित धनराशि 1.80 लाख की वसूली कर ली गई है। कहा कि सफाई व्यवस्था पालिका प्रशासन की अहम जिम्मेदारी है। पालिका के हर पर्यावरण मित्र को इसमें ईमानदारी व निष्ठा से सेवा देते हुए शहर को सुंदर शहर बनाने में अहम योगदान देना होगा। शहरवासियों से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग किए जाने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि दो पर्यावरण मित्र लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। प्रकरण की जांच कर सफाई निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।
अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थाना प्रभारियों को वाहनों में…
अल्मोड़ा। पीसीएस अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने शनिवार को अल्मोड़ा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी…
अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक भव्य…
अल्मोड़ा। चार दिन के भीतर दो युवतियों की असमय और एक जैसी मौत ने धौलछीना…
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध कटारमल मंदिर परिसर में आईटीबीपी के जवानों,…
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य…
This website uses cookies.