Categories: पौड़ी

पौड़ी पुलिस ने पीड़ितों को एक करोड़ लौटाए

पौड़ी। जिला पुलिस ने बीते साल में स्कूलों, कॉलेजों व गांव-गांव में जाकर छात्र -छात्राओं व ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर जागरूक किया। साइबर फ्रॉड व नशे के दुष्प्रभाओं के बारे में भी अधिक से अधिक ग्रामीणों को जागरुक किया गया। श्रीनगर में पुलिस की नई साइबर सेल व एफएफयू यूनिट का गठन करने से साइबर अपराधों को रोकने के लिए भी पुलिस ने कदम उठाए। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बीते वर्ष जिले की साइबर सैल द्वारा 109 मामलों में साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों के खातों में कुल 1 करोड़ से अधिक की धनराशि वापस कराई और 75 अभियोग पंजीकृत कर 60 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस द्वारा 25 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी करने के साथ-साथ गुंडा अधिनियम के तहत अवैध गतिविधियों में संलिंप्त 21 व्यक्तियों को जिला बदर किया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए 37 हजार से अधिक व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ का शुल्क वसूलते हुए 830 वाहनों को सीज व 13 सौ से अधिक व्यक्तियों के डीएल निरस्तीकरण भी किए गए।
एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने 52 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 किलो 174 ग्राम अवैध चरस, 214.3 ग्राम अवैध स्मैक और 332 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। एसएसपी ने बताया कि हर थानों में पिंक यूनिट टीमों का गठन किया गया है। यह यूनिट स्कूलों में जाकर मनचलों पर नजर रखते हुये स्कूली छात्राओं से बातचीत कर सुरक्षा की भावना जागृत करती है। इसके साथ ही सभी थानों की महिला हेल्प डेस्क प्रभारियों, महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मियों ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया। इसके अलावा पुलिस ने एकल वरिष्ठ नागरिकों एवं बुजुर्गों के घरों में जाकर उनकी कुशलछेम पूछते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना।

Harish Tripathi

Share
Published by
Harish Tripathi

Recent Posts

अल्मोड़ा : रोजगार में 49 अभ्यर्थी प्रारंभिक रूप से चयनित

अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा स्थित मॉडल करियर सेंटर में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार…

2 days ago

562 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

अल्मोड़ा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हेमवती नंदन बहुगुणा…

2 days ago

डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने संभाला अल्मोड़ा के सीएमओ का कार्यभार

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को बताया प्राथमिकताअल्मोड़ा। डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने अल्मोड़ा जनपद के…

2 days ago

बिना टेंडर करीब 10 करोड़ 23 लाख रुपये के कार्य आवंटित करने पर  कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन

अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा बिना निविदा प्रक्रिया के करीब 10 करोड़ 23…

2 days ago

धौलादेवी, लमगड़ा व भैसियाछाना की समस्याओं को लेकर डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

अल्मोड़ा। धौलादेवी, भैसियाछाना और लमगड़ा विकासखंडों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने…

3 days ago

नीट और पंतनगर विवि परीक्षा में शिवालिका चन्द ने हासिल की दोहरी सफलता

अल्मोड़ा। पातालदेवी निवासी शिवालिका चन्द ने राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर…

3 days ago

This website uses cookies.