Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को लमगड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत अल्मोड़ा पुलिस लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में थाना लमगड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया है। बीती 21 अप्रैल को पीड़िता ने थाना लमगड़ा में तहरीर दर्ज कराई थी, जिसमें एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राहुल राठी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचक उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक, प्रभारी साइबर सेल अल्मोड़ा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला धारा 64 बीएनएस और 5/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था, लेकिन पीड़िता के विस्तृत बयान और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(2)(एफ) बीएनएस तथा 5(एन)(जे)(II)/6 पोक्सो अधिनियम के तहत संशोधन कर विवेचना की जा रही है।