पोस्ट मास्टर व डाक सेवकों की नियुक्ति मंडल स्तर पर की जाए : महेंद्र भट्ट

देहरादून। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पोस्ट मास्टर और डाक सेवकों की नियुक्ति पूर्व की भांति मंडल स्तर पर करने की मांग उठाई। राज्यसभा में उन्होंने बुधवार को इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए इन पदों पर स्थानीय युवाओं का ही चयन किया जाना चाहिए। दरअसल पिछले साल हुई पोस्ट मास्टर और डाक सेवकों की नियुक्ति में अन्य प्रदेशों के कई ऐसे युवाओं का चयन हो गया था जो स्थानीय बोली भाषा के साथ ही परिस्थितियों से भी अनविज्ञ थे। इनमें से कई युवाओं ने ज्वाइन भी नहीं किया। महेंद्र भट्ट ने इस विषय को संसद में उठाते हुए कहा कि पूर्व में पोस्ट मास्टर और डाक सेवकों की नियुक्ति ब्लॉक कैडर के आधार पर होती थी। जिससे स्थानीय युवाओं का ही चयन होता था। लेकिन इस बार संचार विभाग की ओर से आयोजित परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर हुई जिसमें देशभर के युवाओं का चयन इन पदों के लिए हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार पोस्ट ऑफिसों को तकनीकी से जोड़ने का काम कर रही है। राज्य में भी बड़ी संख्या में तकनीकी रूप से दक्ष युवा हैं। ऐसे में इन युवाओं को पोस्ट मास्टर और डाक सेवाओं जैसे पदों पर नियुक्ति दी जानी चाहिए। उन्होंने इसके लिए मानकों में बदलाव की मांग भी उठाई।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

1 day ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

1 day ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

1 day ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

1 day ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

1 day ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.