चमोली(आरएनएस)। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल द्वारा गत दिनों विधान सभा बजट सत्र के दौरान पर्वतवासियों पर की गयी कथित टिप्पणी का विवाद थम नहीं रहा है। इस संबंध में विभिन संगठनों की शुक्रवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम आवास ग्रह में बैठक हुयी, जिसमें धामी सरकार से पहाड़वासियों पर की गयी कथित अभ्रद टिप्पणी आलोचना की गयी। साथ ही काबिना मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुये ऐसा न होने पर आगामी 6 मार्च को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में जन आक्रोश रैली निकालने का अल्टीमेटम उप जिला अधिकारी के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित किया गया है। बताया गया कि श्री रामगंगा टैक्सी यूनियन,महिला सशिक्तकरण, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संगठन,कांग्रेस पार्टी, यूकेडी, उपपा,गुरिल्ला आदि कई संगठनों का उन्हें समर्थन प्राप्त हुआ है। इस मौके पर बार संघ गैरसैंण के अध्यक्ष केएस बिष्ट, गैरसैंण स्थाई राजधानी निर्माण समिति अध्यक्ष नारायण बिष्ट, पूर्व दर्जाधारी सुरेश बिष्ट, गैवाड़ संर्घष समिति अध्यक्ष गजेन्द्र नेगी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी, निर्वतमान क्षेपं सदस्य वीरेन्द्र लाल व परिर्वतन पार्टी के जसवंत बिष्ट,यूकेडी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत शाह शामिल रहे।
अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…
अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…
This website uses cookies.