प्रेमनगर में अवैध तरीके से काट दिए आम के 170 पेड़

देहरादून(आरएनएस)।  प्रेमनगर में बिधौली क्षेत्र में बिना अनुमति आम के 170 पेड़ों पर आरी चला दी गई। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि तहसीन खान प्रभारी उद्यान सचल दल केंद्र सहसपुर देहरादून ने तहरीर दी कि ग्राम बिधौली (बिडास) मधवाल चौक से लगभग 300 मीटर अंदर की ओर एक आम का बगीचे है। इसमें अवैध तरीके से 170 पेड़ों को रातों रात काट दिया गया है। उन्हें वन विभाग के कण्डोली अनुभाग द्वारा इसकी सूचना दी गई। वन विभाग ने 16 फरवरी को गश्त के दौरान बाग से पेड़ कटे हुए पाए। आरोप लगाया कि मामले में भू-स्वामी ने बिना अनुमति के पेड़ों को काटा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दिप्ती जेठी, शालिनी मल्होत्रा, राजीव मल्होत्रा तीनों निवासी प्रेमनगर, नितिन गुजराल निवासी एमडीडीए कॉलोनी देहरादून, अभिषेक जैन निवासी पूजा विहार देहरादून, सौरभ जैन निवासी इंद्रापुरम देहरादून के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Harish Tripathi

Recent Posts

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के साथ, प्रतिभा सम्मान एवं संगोष्ठी का आयोजन

मीडिया लोकतंत्र की रीढ़ और पत्रकार जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : जिलाधिकारी राज्य…

8 hours ago

पटवारियों के बड़ी संख्या में तबादले

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में अल्मोड़ा में पटवारियों के बड़ी…

23 hours ago

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की संकल्प सभा आयोजित

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा के तत्वावधान में सोमवार को चौघानपाटा स्थित एक…

23 hours ago

21 जून से शुरू होगा दस दिवसीय कुमाऊं महोत्सव

अल्मोड़ा। नगर में 21 जून से शुरू हो रहे दस दिवसीय कुमाऊं महोत्सव की तैयारियां…

23 hours ago

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मौन पालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

अल्मोड़ा। मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति और उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं…

2 days ago

नौलों के संरक्षण को पार्षदों और हिसालू संस्था ने संभाली जिम्मेदारी

अल्मोड़ा। नगर में तेजी से विलुप्त हो रही पारंपरिक जलसंरचना नौलियों के संरक्षण की दिशा…

2 days ago

This website uses cookies.