प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात के 101 वें संस्करण में आज विधानसभा अल्मोड़ा के शक्तिकेंद्र बदरेश्वर के बूथ संख्या 135 में देखा गया।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी बात रखी गई और उसके महत्व को जन जन तक पहुंचाने का काम किया।
उन्होंने जल संरक्षण के बारे में भी बताते हुए कहा कि “बिना पानी जीवन पर संकट तो रहता ही है, व्यक्ति और देश का विकास भी ठप पड़ जाता है”। भविष्य की इसी चुनौती को देखते हुए आज देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है।
मोदी जी द्वारा युवाओं के विषय में भी बात रखी और यह भी कहा कि देश में कई युवा अगर इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के जरिए काम कर रहे हैं तो कई युवा ऐसे भी हैं जो समाज को जागरूक करने के मिशन में भी लगे हुए हैं। उन्होंने कई नए स्टार्टअप के बारे में भी जानकारी दी और कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी तथा सभी देशवासियों को समाज के विकास में अपना योगदान देने की भी अपील की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य रवि रौतेला, नगर महामंत्री मनोज जोशी, शक्तिकेंद्र संयोजक मनीष जोशी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य अजय वर्मा, पूर्व नगर व्यापार अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, संदीप भोज, संजय कनवाल, शुभम रौतेला, ममता साहनी, रेखा रौतेला, महेश बिष्ट, मयंक रौतेला, मोहित जोशी, सौरभ जोशी, दीपक भट्ट, विनोद जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थाना प्रभारियों को वाहनों में…
अल्मोड़ा। पीसीएस अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने शनिवार को अल्मोड़ा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी…
अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक भव्य…
अल्मोड़ा। चार दिन के भीतर दो युवतियों की असमय और एक जैसी मौत ने धौलछीना…
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध कटारमल मंदिर परिसर में आईटीबीपी के जवानों,…
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य…
This website uses cookies.