Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा में होगा राजकीय शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन


अल्मोड़ा।

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शिक्षक सदन में मंगलवार को आयोजित बैठक में प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने बताया कि इस बार अल्मोड़ा को पंचम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन आयोजित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। अधिवेशन आगामी 6, 7 जुलाई को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत अधिवेशन के मुख्य अतिथि होंगे। विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी अति विशिष्ट अतिथि, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि आज बैठक में अधिवेशन को भव्य रूप देने के लिए अलग अलग समितियां बनाई गईं हैं। जिसमें शुल्क समिति, सांस्कृतिक समिति, स्वागत समिति, चुनाव समिति, शुल्क संकलन समिति, जलपान समिति, मीडिया समिति, विधिक/प्रत्यावेदन समिति के दायित्व सौंपे गए हैं। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भारतेंदु जोशी ने की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, नितेश कांडपाल, डीडी गुणवंत, मीनाक्षी जोशी,  जीवन लाल साह, देवेश सिंह, किशन खोलिया, मदन सिंह भंडारी, आनंदबल्लभ पांडे, कैलाश रावत, गिरीश बिष्ट, बलदेव तुरुवा, भानु वर्मा, विजय जोशी, देवेश तिवारी, राजेंद्र कनवाल, दीप चंद्र पांडेय, ललित पाठक, भरत वर्मा, अंकित जोशी आदि उपस्थित रहे।