Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पल्स एनीमिया महा-अभियान का शुभारंभ, गर्भवती महिलाओं की होगी निःशुल्क जांच


अल्मोड़ा। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत जनपद में 3 से 10 फरवरी 2025 तक पल्स एनीमिया महा-अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, एनीमिया रोकथाम एवं उपचार सुनिश्चित करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. पंत के निर्देशन में अभियान का शुभारंभ सोमवार को जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.सी गड़कोटी की अध्यक्षता में हुआ। जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक भट्ट ने गर्भवती महिलाओं से स्वास्थ्य विभाग की निःशुल्क सेवाओं का लाभ लेने और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने की अपील की। डॉ. योगेश पुरोहित ने अभियान को एनीमिया नियंत्रण की दिशा में अहम पहल बताया और सुरक्षित प्रसव के लिए हीमोग्लोबिन स्तर सामान्य बनाए रखने पर जोर दिया। डॉ. गड़कोटी ने बताया कि जांच के दौरान हीमोग्लोबिन की कमी पाई जाने पर महिलाओं को आयरन सुक्रोज दवा दी जाएगी और गंभीर स्थिति में ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, महापौर अजय वर्मा, ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को बधाई दी और आमजन से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उनके नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में 23 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। इस अवसर पर जिला डाटा प्रबंधक संजय जोशी, जिला आशा समन्वयक गोकुलानंद जोशी, फार्मासिस्ट रवि मिश्रा और आरबीएसके मैनेजर कामना चुपड़ाल सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।