पुरानी पेंशन बहाली की मांग को आंदोलन होगा तेज

देहरादून(आरएनएस)। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन ने पुरानी पेंशन बहाली को आंदोलन तेज करने का ऐलान किया। एनएमओपीएस के संगठन को मजबूत करते हुए संगठन को विस्तार दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने संगठन को विस्तार देते हुए मनोनयन किया। कुमाऊं मंडल में राजू मेहरा को अध्यक्ष, कमलेश कुमार पाण्डेय को सचिव, प्रवीण रावल को मुख्य संरक्षक का दायित्व दिया गया। इसके अलावा 30 से अधिक कर्मचारियों, अधिकारियों को मंडल कार्याकारिणी में दायित्व दिया गया। कहा कि एक अप्रैल से यूपीएस योजना को शुरू किया जा रहा है। जबकि कर्मचारी ओपीएस की मांग कर रहे हैं। कहा कि नई पेंशन योजना के साथ ही यूनिफाईड पेंशन योजना में भी कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित है। क्योंकि कर्मचारियों द्वारा किया गया अंशदान और अन्य सुविधाएं कार्मिकों को प्राप्त नहीं होंगी। इसीलिए यूपीएस का भी विरोध किया जा रहा है।
कहा कि 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज, कार्यालयों में सम्पर्क और संवाद करते हुए एनपीएस, यूपीएस के दुष्परिणामों से शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। एक अप्रैल को काला दिवस मनाया जाएगा। एक मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर दिल्ली जंतर-मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन होगा।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

1 day ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

1 day ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

1 day ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

1 day ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

1 day ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.