Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उल्का सोसाइटी की महिलाओं ने आईटीबीपी के जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया



अल्मोड़ा।

उल्का सोसाइटी की महिलाओं ने आईटीबीपी के जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया। महिलाओं ने जवानों को राखी बांधी। संस्था की महिलाएं आईटीबीपी के जवानों से मिली। जवानों को भाई बनाकर उनकी पूजा की और उनके हाथों में राखी बांधी और उनकी सुरक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की। कहा कि जवान हमारे देश और हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा हमारे साथ खड़े होते हैं। हमें इनका एहसान कभी नहीं भूलना चाहिए। इन जवानों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। जवानों ने भी महिलाओं से खुशी खुशी राखी बंधवाई। महिलाओं को मुसीबत आने पर उनके साथ खड़े रहने का वचन दिया। महिलाओं और देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने का वादा किया। यहां कमांडेट अनिल सिंह बिष्ट, संस्था की अध्यक्ष लता बोरा, सचिव मनीषा साह, रविशंकर सिंह, कुलवंत सिंह, भूपाल सिंह अधिकारी, सुरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह पनराल, नीरू मेहरा, कमला साह, उर्मिला वैष्णव, अमिता साह, रीना साह, वंदना वर्मा, तारा भंडारी, मंजू नेगी, अल्का पंत, मनोहर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।