Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तराखंड के दो शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर किया सम्मानित

देहरादून (आरएनएस)।  आज 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इसमें उत्तराखंड से हरिद्वार के प्रदीप नेगी और कुमाऊं से कौस्तुभ जोशी का चयन किया गया है। जिन्हें शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। आपको बता दें कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए शिक्षकों को ये पुरस्कार दिया जाता है। और हर साल इसमें विभिन्न मानकों के आधार पर शिक्षकों का चयन पूरे देश से किया जाता है। इस साल देशभर के तमाम शिक्षकों के साथ उत्तराखंड के 2 शिक्षकों को भी इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली विज्ञान भवन में किया गया है।