Categories: चमोली

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर होंगे कार्यक्रम

चमोली(आरएनएस)।  38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का अवसर उत्तराखण्ड को मिला है। इस आयोजन को उत्सव की तरह मानने की तैयारी को लेकर राज्य के सीमांत चमोली जिले में खासा उत्साह दिख रहा है। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की ओर सबको आकर्षित करने के लिए शुक्रवार को गोपेश्वर में विशेष आयोजन आकर्षण का केंद्र बनेंगे। पुलिस मैदान गोपेश्वर में पांडवाज शो और भोटिया जन जाति की संस्कृति में शुभ अवसरों पर प्रस्तुत होने वाला पौणा नृत्य का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी की पहल पर आयोजित इन आयोजनों को लेकर तैयारियों नया रूप दिया जा रहा है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए गुरुवार को कुमाऊँ गढ़वाल के आगमन और सीमा स्थल ग्वालदम से निकली विशाल मशाल रैली के शुभारंभ के बाद राष्ट्रीय खेलों के प्रति उत्साह के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पुलिस मैदान में पांडवाज शो और महिला मंगल दलों द्वारा भव्य भोटिया पौणा नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से मंदिर मार्ग और इसी मार्ग पर लौट कर पुलिस मैदान तक लगभग 1 किमी तक मशाल रैली आयोजित की जायेगी। राष्ट्रीय खेलों के प्रति खिलाडि़यों के साथ ही आम जन और खेल प्रेमियों को प्रोत्साहित करने के लिए 11 जनवरी शनिवार को गौचर के विशाल मैदान में भी मशाल रैली का आयोजन किया जायेगा।
राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के माध्यम से खेलों के प्रति आकर्षण और खेलों को करियर बनाने के साथ ही उत्तराखण्ड के पांडव नृत्य प्रदर्शन से उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करने का एक और मंच मिलेगा। यह न केवल हमारी ऐतिहासिक धरोहर को बढ़ावा देगा, बल्कि राज्य में पर्यटन और सांस्कृतिक विकास को भी गति देगा। राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से उत्तराखंड को देशभर में पहचान मिलेगी, जिससे यहां की आर्थिक और सामाजिक प्रगति भी सुनिश्चित होगी।   – संदीप तिवारी, जिलाधिकारी।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

15 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

15 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

15 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

15 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

15 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.