सारी गांव में अचानक भूस्खलन से अफरातफरी, 11 परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के सारी गांव में सोमवार को अचानक भूस्खलन होने से लोगों में अफरातफरी मच गई। भूस्खलन से एक शौचालय और गोशाला मौके पर ही जमींदोज हो गए। भूस्खलन से गांव के 18 परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर जाकर सभी 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करा दिया है। जबकि घटना स्थल पर निरंतर नजर बनाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले के तल्लानागपुर क्षेत्र के सारी गांव में सोमवार सुबह अचानक भूस्खलन शुरू हो गया। इससे एक गोशाला और शौचालय जमींदोज हो गए। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के सारी गांव में हुई घटना से गांव और क्षेत्र में दहशत बनी है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे भूस्खलन से हरिलाल पुत्र रजी लाल, वीरेंद्र पुत्र रजी लाल अनुसूचित बस्ती ग्राम सारी की गोशाला, शौचालय, क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि किसी भी समय मकान जमींदोज हो सकता है। गांव में भूस्खलन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। कई मकान पर भी दरारें आ गई हैं। और जमीन धीरे-धीरे खिसक रही है। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। जबकि मकानों को खाली किया जा रहा है। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि खतरे की आशंका को देखते हुए सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को स्कूल, पंचायत भवन और रिश्तेदारों के यहां सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कर रही है। उन्होंने बताया कि 11 मकानों को लगातार खतरा बना है, यहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। इस क्षेत्र में कुल 18 परिवार हैं जिसमें 117 लोग रहते हैं। जबकि 24 जानवर हैं। सभी को सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने का प्रयास चल रहा है। इधर प्रभावित लोगों के सामने आशियाने का संकट पैदा हो गया है। घटना के बाद मौके पर तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक सहित कई लोग पहुंच गए।

Harish Tripathi

Recent Posts

अल्मोड़ा पुलिस: स्कोर्पियो चालक द्वारा वाहन पर लगाई काली फिल्म उतरवाकर दी सख्त हिदायत

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थाना प्रभारियों को वाहनों में…

2 days ago

अल्मोड़ा में नवनियुक्त सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने ग्रहण किया कार्यभार

अल्मोड़ा। पीसीएस अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने शनिवार को अल्मोड़ा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी…

2 days ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:  जागेश्वर धाम में योग कार्यक्रम आयोजित

अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक भव्य…

2 days ago

चार दिन में दो बेटियों की असमय मौत से गमगीन हुआ धौलछीना

अल्मोड़ा। चार दिन के भीतर दो युवतियों की असमय और एक जैसी मौत ने धौलछीना…

3 days ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कटारमल मंदिर परिसर में हुआ योग कार्यक्रम

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध कटारमल मंदिर परिसर में आईटीबीपी के जवानों,…

3 days ago

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को दी भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य…

3 days ago

This website uses cookies.