रुद्रप्रयाग में पुरानी सुरंग के सटी पहाड़ी का जल्द पूरा होगा ट्रीटमेंट का काम

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   मुख्यालय स्थित संगम बाजार में पुरानी सुरंग से लगी पहाड़ी का रॉकफॉल वैरियर तकनीकी से ट्रीटमेंट किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग नगर में अलकनंदा और मंदाकिनी संगम क्षेत्र के साथ ही भगवान रुद्रनाथ और मां चामुंडा देवी मंदिर जाने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का प्रमुख मार्ग लम्बे समय से आवाजाही में खतरा बना है। हनुमान मंदिर से संगम बाजार तक ऊपरी पहाड़ी से खासकर बरसात में पत्थर गिरने से कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के निर्देशों पर लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा सुरंग से हनुमान मंदिर की ओर 180 मीटर लम्बी पहाड़ी का रॉक फॉल वैरियर तकनीकी से ट्रीटमेंट किया जा रहा है। जबकि सुरंग के पार जागतोली वाले क्षेत्र में भी 40 मीटर पहाड़ी का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। दोनों क्षेत्रों में एक ओर पहाड़ी पर जानवरों की आवाजाही होने से निरंतर पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है वहीं यात्रा सीजन में यात्री वाहनों के साथ ही स्थानीय लोगों को कई बार जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ती है। बीते 20 दिनों से अधिक समय से पहाड़ी पर काम किया जा रहा है। जबकि फरवरी मध्य तक इस कार्य के पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। एनएच की ईई प्रेरणा जगूड़ी ने बताया कि पहाड़ी से पत्थरों की रोकथाम के लिए रॉक फॉल वैरियर लगाया जा रहा है ताकि हाईवे पर चलने वाले वाहनों एवं पैदल राहगीरों की सुरक्षा हो सके। काम तेजी से किया जा रहा है। फरवरी मध्य तक काम पूरा कर दिया जाएगा।

Harish Tripathi

Share
Published by
Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

7 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

7 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

7 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

7 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

7 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.