श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। भाजपा मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में गुरुवार को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शिरकत की। अदिति स्मृति न्यास में पहुंचे मंत्री, सांसद संग कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने जमकर फूलों की होली खेली। इस दौरान त्रिपालीसैंण से आये होल्यारों के गीतों ने होली मिलन समारोह का समा बांध दिया। समारोह में फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में नौणी गांव त्रिपालीसैंण से आये होल्यारों की टीम ने होली के गीत गाये। होल्यारों द्वारा गाये गए पारंपरिक होली गीतों पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत संग कार्यकर्ता झूम उठे। दूसरी ओर ऋषिकेश से आये कलाकारों ने राधा-कृष्ण के गीतों पर पांडाल में मौजूद लोगों को खूब झुमाया। कैबिनेट मंत्री डा रावत ने होली की बधाई देते हुए कहा कि इस बार पैठाणी क्षेत्र के होल्यारों ने प्रदेशभर में अपनी छाप छोड़ी है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों को होली की शुभकामनाएं देने के साथ शांतिपूर्ण रूप से पर्व को मनाने की अपील की। कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। होली मिलन समारोह में उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अणथ्वाल, जिलाध्यक्ष पौड़ी कमल किशोर रावत, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, सुषमा रावत, गिरीश पैन्यूली, जितेंद्र धिरवाण, वासुदेव कंडारी, गणेश भट्ट अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थाना प्रभारियों को वाहनों में…
अल्मोड़ा। पीसीएस अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने शनिवार को अल्मोड़ा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी…
अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक भव्य…
अल्मोड़ा। चार दिन के भीतर दो युवतियों की असमय और एक जैसी मौत ने धौलछीना…
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध कटारमल मंदिर परिसर में आईटीबीपी के जवानों,…
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य…
This website uses cookies.