Categories: अल्मोड़ा

नंदा देवी मेला 2023: सांस्कृतिक एवं व्यवसायिक कार्यक्रमों के संयोजक बने संजय साह रिक्खू

नंदा देवी मंदिर समिति अल्मोड़ा के अध्यक्ष मनोज वर्मा द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक नंदा देवी गीता भवन में आहूत की गई। जिसमें आने वाले पौराणिक नंदा देवी मेला 2023 को भव्य बनाने हेतु विचार-विमर्श किया गया और कुमाऊँ के साथ-साथ गढ़वाल एवं अन्य प्रदेशों के सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम और कलाकारों का प्रदर्शन नंदा देवी प्रांगण में एवं एडम्स गर्ल्स इण्टर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किये जाएंगे और उन्होंने यह भी बताया कि एडम्स प्रांगण होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य व्यवसायिक कार्यक्रमों हेतु संजय साह रिक्खू को संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने में अमरनाथ सिंह नेगी व दिनेश मठपाल और आशुतोष भट्ट का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। आगामी 20 सितम्बर से होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समस्त जिम्मेदारी संजय साह रिक्खू को दी गई है। अध्यक्ष ने कहा कि संजय साह रिक्खू के पूर्व अनुभव के अनुसार इस नंदा देवी मेले को भव्य रूप देने में उनके पुराने अनुभवों का लाभ लिया जाएगा। बैठक में सभी द्वारा एक मत होकर यह प्रस्ताव पारित किया। बैठक में अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, मेला सह-संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, धनसिंह मेहता, कुलदीप मेर, अन्नू साह, राजकुमार बिष्ट, महेन्द्र बिष्ट, अमरनाथ सिंह नेगी, रवि कन्नौजिया, रवि गोयल, सी.पी. वर्मा, देवेन्द्र जोशी आदि उपस्थित थे।

Harish Tripathi

Recent Posts

व्यापारियों को पंजीयन के प्रति जागरूक करने को राज्य कर विभाग ने की बैठक

अल्मोड़ा। राज्य कर विभाग अल्मोड़ा द्वारा शुक्रवार को जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल…

1 day ago

शेराघाट में जैगन नदी से मिला अज्ञात शव

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के शेराघाट क्षेत्र में शुक्रवार को जैगन नदी से एक अज्ञात व्यक्ति…

2 days ago

मरीजों को बाहर की दवाई लिखने का रखा जाएगा रिकॉर्ड, बताना होगा कारण

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला एवं महिला अस्पताल के चिकित्सा प्रबंधन…

2 days ago

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने मनाया 102वां स्थापना दिवस

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा ने शुक्रवार को अपना 102वां स्थापना दिवस धूमधाम…

2 days ago

वन महोत्सव पर सिमतोला और गेरुआ में किया गया पौधारोपण

अल्मोड़ा। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को सिमतोला ईको पार्क और कपड़खान अनुभाग के…

3 days ago

This website uses cookies.