सरकारी स्कूलों को देंगे हर सुविधा और संसाधन: धन सिंह

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में सोमवार को प्रवेशोत्त्सव मनाते हुए नए एडमिशन वाले छात्राओं का स्वागत किया गया। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत देहरादून, टिहरी और पौड़ी में सिलसिलेवार कई स्कूलों में प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने नए एडमिशन वाले छात्रों को उपहार के रूप में पुस्तकें भी भेंट की। महानिदेशक झरना कमठान के साथ ही अन्य अधिकारियों ने भी प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में शिरकत की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार सरकारी विद्यालयों में बेहतरीन शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना चाहती है। इसके लिये प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 लागू कर सरकारी स्कूलों को सुविधा सम्पन्न बनाया जा रहा है। सभी स्कूलों में बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर एवं निः शुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्धता कराई जा रही है। महानिदेशक शिक्षा झरना कमठान ऋषिकेश में मुनि की रेती के प्राथमिक स्कूल में प्रवेशोत्सव में भागीदारी की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराया जा रही है। छात्रों की सुविधा और उनके शैक्षिक उन्नयन के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही है।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

14 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

14 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

14 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

14 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

14 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.