Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शारदा पालिक स्कूल के पूर्व छात्र चयनित जोशी एवं काव्या गुप्ता की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक

अल्मोड़ा

शारदा पालिक स्कूल के पूर्व छात्र चयनित जोशी एवं काव्या गुप्ता (दिल्ली) की जोड़ी ने पुणे में संपन्न हुई ऑल इंडिया वी वी नाडू सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन कर कास्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ो खिलाडियो ने प्रतिभाग किया था। चयनित जोशी के इस उपलब्धि पर शारदा पालिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। चयनित जोशी की इस उपलब्धि पर परिजनो में उत्साह एवं खुशी का माहौल है। चयनित जोशी ने इस जीत का श्रेय अपने कोच एवं कठिन परिश्रम को भी दिया। चयनित जोशी की स्कूली शिक्षा शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से हुई है।