Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बगडवाल की पत्नी के निधन पर जताया शोक



अल्मोड़ा। नगर कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष और पूर्व अल्मोड़ा अर्बन कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल की धर्मपत्नी मोहिनी बगडवाल का लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो गया है। 75 वर्षीय स्व. मोहनी बगडवाल ने हल्द्वानी स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया। उनके निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, तारा चंद्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, जीवन नाथ वर्मा, मनोज वर्मा, पूरन रौतेला, ललित सतवाल, निर्मल रावत, रमेश नेगी, राधा बिष्ट, संजय सिंह, गीता मेहरा, दानिश खान, जया जोशी, निर्मला, परितोष जोशी, विनोद वैष्णव, मनीराज मटेला, गोविंद मेहरा आदि ने शोक जताया।