शादी का सामन ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, 3 की मौत

मसूरी। कल देर रात जौनपुर ब्लॉक के बेल परोगी से ग्राम कण्डी सहायक कच्चा मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन संख्या UK07CA2711 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। यूटिलिटी वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग शादी का सामान लेकर घर आ रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त यूटिलिटी गाड़ी कल शाम विकासनगर से बेलगांव की तरफ जा रही थी। इसी दौरान वाहन का चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल 5 लोग सवार थे जिनमें से 3 की मृत्यु हो गई, व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को देर रात ही देहरादून भेजा गया जबकि अस्पताल की मोर्चरी दूर होने के कारण मृतकों के शव निकट के पशु अस्पताल में रखे गए।
इससे पूर्व हादसे की सूचना पाकर राजस्व और थाने की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों व घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। वाहन का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसे में मृतक-
गोविंद सिंह खत्री पुत्र स्वर्गीय भगत सिंह खत्री निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 48 वर्ष
राजेश पुत्र सरफ सिंह निवासी ग्राम सड़ब पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 32 वर्ष
कुंवर सिंह पुत्र देह सिंह निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 68 वर्ष

घायलों का विवरण –
बलवीर सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोवर सिंह निवासी सड़ब मल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 40 वर्ष
मनोज राणा पुत्र बलदेव सिंह राणा निवासी ग्राम सड़ब तल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 34 वर्ष (वाहन चालक)

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

53 minutes ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

54 minutes ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

56 minutes ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

57 minutes ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

59 minutes ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.