हल्द्वानी(आरएनएस)। नगर निगम क्षेत्र में शाम छह बजे के बाद नॉनवेज के ठेले और फूड वैन नही लगेंगे। निगम प्रशासन इन पर रोक लगाने जा रहा है। इन ठेलों पर शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लगने से निगम यह कार्रवाई करने जा रहा है। शाम के समय सड़कों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। ऐसे मामलों में निगम अब तक चालान की कार्रवाई करता रहा है। इसके बाद भी नॉनवेज के ठेलों पर शराबियों के जमावड़े की घटनाओं पर रोक नहीं लग पाई है। सड़क किनारे शराबियों के होने से शाम होने के बाद महिलाओं के लिए यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। पूर्व में आयोजित की गई कार्यशालाओं में छात्राओं ने इन जगहों को असुरक्षित बताया था। अब निगम प्रबंधन इनके खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रहा है। शाम छह बजे के बाद निगम क्षेत्र में नॉनवेज के ठेले और फूड वैन को लगाया जाना प्रतिबंधित किया जा रहा है। इसके साथ ही ढाबों और रेस्टोरेंट में शराब परोसे जाने पर इनका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने को छह बजे के बाद सड़कों पर नॉनवेज बेचना प्रतिबंधित किया जा रहा है।
अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थाना प्रभारियों को वाहनों में…
अल्मोड़ा। पीसीएस अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने शनिवार को अल्मोड़ा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी…
अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक भव्य…
अल्मोड़ा। चार दिन के भीतर दो युवतियों की असमय और एक जैसी मौत ने धौलछीना…
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध कटारमल मंदिर परिसर में आईटीबीपी के जवानों,…
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य…
This website uses cookies.