Categories: अल्मोड़ा

भव्य रूप में आयोजित होगा श्रीकृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव- रीता दुर्गापाल


अल्मोड़ा

दुगालखोला मे कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति द्वारा आज दुगालखोला में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेस को सम्बोधित करते हुए आयोजन समिति की संयोजक रीता दुर्गापाल ने बताया कि इस आयोजन का सबसे अधिक आकर्षक कार्यक्रम फूलों की होली व राधा कृष्ण की झांकियां होगी। यह जनमाष्टमी कार्यक्रम एक सितम्बर से पांच सितम्बर तक आयोजित होगा जिसमें प्रथम दिवस को तीन महिला समूहों की टीमे भजन कार्यक्रमों का आयोजन करेगी , जिसमे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। दो सितम्बर को दो महिला समूह भजन कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी व बच्चों के नृत्य कार्यक्रम होंगे। तीन सितम्बर को दो महिला समूह भजन कार्यक्रम करेंगी इस दिन भी बच्चों के नृत्य कार्यक्रम होंगे।चार सितम्बर को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन होगा, यह शोभा यात्रा ताम्रनगरी से करबला होते हुये दुर्गा मन्दिर आयेगी।इस झाकी में राधा कृष्ण के अलावा, मीरा की झांकी भी विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कई समितिया बनाई गई है जिसमें सांस्कृतिक समिति में घनश्याम गुरूरानी, दीपा पाण्डे, मन्दिर व्यवस्थापक समिति में कमलेश तिवारी, अनुशासन समिति में संजय दुर्गापाल, प्रचार प्रसार समिति में प्रकाश खोलियां, दयाकृष्ण काण्डपाल, झांकी समिति में मनोज बिनवाल, जलपान व्यवस्था में चन्दन रावत , शंकर दत्त तिवारी, पुरस्कार समिति में चन्द्रमणी भट्ट, भगवान दुर्गापाल, जगदीश दुर्गापाल को रखा गया है। पांच सितम्बर को पुरस्कार वितरण व समापन समारोह होगा। सभी कार्यक्रम दो बजे से सात बजे तक होंगे। आज की प्रेस वार्ता मे रीता दुर्गापाल, घनश्याम गुरूरानी, एस डी तिवारी, बी सी बोरा, डा डी डी तिवारी, विमला गुरूरानी, दीपा जोशी, बसन्त गिरि, हेमा दुर्गापाल,मनु जोशी,रेखा दुर्गापाल,मीना गुरंग,रमा जोशी, भगवती जोशी, नीमा बिनवाल, दीपा पाण्डे, रेखा बिष्ट, बिमला बिष्ट, चम्पा नगरकोटी, रीता विनवाल, इन्द्रा दुर्गापाल आदि शामिल रही।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

7 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

7 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

7 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

7 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

7 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.