Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शारदा पब्लिक स्कूल के सिद्धार्थ रावत ने नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

अल्मोड़ा

14 सितम्बर से 19 सितम्बर तक हैदराबाद में आयोजित नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र सिद्धार्थ रावत ने अंडर-17 सब-जूनियर वर्ग में अपने जोड़ीदार के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया, इसके साथ ही अक्टूबर में चाइना में होने वाले एशियन बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपने जोड़ीदार के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सिद्धार्थ रावत की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने हर्ष व्यक्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सिद्धार्थ रावत अभी कक्षा 12वी का छात्र है एवं सिद्धार्थ के इस उपलब्धि पर परिजनो एवं विद्यालय में खुशी एवं उत्साह है।