Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सिंचाई विभाग के पेंशनर्स एरियर भुगतान को लेकर धरने पर बैठे

1001600623

देहरादून(आरएनएस)।  सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग को लेकर यमुना कॉलोनी प्रमुख अभियंता कार्यालय में धरना दिया। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघर्ष समिति ने एरियर भुगतान तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने वेतन विसंगति दूर करने और लंबित एरियर का तुरंत भुगतान करने की मांग दोहराई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारियों के जीपीएफ/ग्रेच्युटी और अन्य बकाया पैसों का भुगतान 36 महीने से अटका पड़ा है, जिस कारण सेवानिवृत्त कार्मिकों को भारी वित्तीय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन के नेताओं ने कहा कि सेवा समाप्ति की तिथि के बाद भी पेंशनर्स एरियर भुगतान को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने हर बार आश्वासन देकर भी उनकी अनदेखी की है। राजकीय पेंशनर्स परिषद ने भी धरने को समर्थन दिया। धरने में प्रांतीय अध्यक्ष खेमराज कुंदरा, महामंत्री रामराज मौर्या मेट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश डंगवाल, वाहन चालक संगठन के अध्यक्ष सबर सिंह रावत, सिंचाई संघ के प्रदेश महामंत्री बृजमोहन बधानी, हर्षपति गौड़, पीताम्बर दत्त जुयाल समेत अन्य शामिल हुए।