Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सोशल मीडिया पर महिला से अभद्रता के आरोपी पर केस

देहरादून(आरएनएस)।   सोशल मीडिया पर महिला के अभद्रता के आरोपी पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला ने पौड़ी गढ़वाल निवासी राजेंद्र रावत नाम के व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उनकी पोस्ट और फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। आरोप है कि राजेंद्र रावत ने कई बार उनके और अन्य के खिलाफ भी अश्लील भाषा का प्रयोग किया और बार-बार सोशल मीडिया पर टैग कर उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि इस मानसिक प्रताड़ना से उनका पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हुआ और उन्हें दवाइयों का सहारा लेना पड़ा। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।