अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा दौरे के मद्देनजर एसएसपी देवेंद्र पींचा ने शनिवार को वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता बरतते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने और ड्यूटी स्थल की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहते हुए स्वच्छ वर्दी धारण करने और आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने भी पुलिस बल के साथ सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विचार-विमर्श किया और ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। उन्होंने सभी कर्मियों को सुरक्षा से जुड़े अहम निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, सीओ दूरसंचार अल्मोड़ा राजीव कुमार टम्टा, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, कोतवाली अल्मोड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय, कोतवाली रानीखेत प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी, एलआईयू निरीक्षक मनोज भारद्वाज, यातायात निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, पुलिस दूरसंचार निरीक्षक उमाशंकर पांडे, यातायात निरीक्षक दरबान सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को एसएसपी अल्मोड़ा ने किया ब्रीफ

