Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

टीएचडीसी की कंपनियों में स्थानीय युवाओं को दें प्राथमिकता

नई टिहरी(आरएनएस)।   जिले भर के बेरोजगार युवाओं ने निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान के नेतृत्व में सोमवार को डीएम मयूर दीक्षित और पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत से मिलकर जिले में रोजगार देने की मांग की है। कहा कि टीएचडीसी इंडिया के अंतर्गत डैम क्षेत्र में बालाजी, नेटकॉन आदि कंपनियों में प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए। सोमवार को बेरोजगार युवाओं ने पहले पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। कहा कि टिहरी जिले में विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत कंपनियों, विभागों में स्थानीय युवाओं की उपेक्षा की जा रही है। इस पर पालिकाध्यक्ष ने अपने स्तर से प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मिलकर बताया कि टीएचडीसी के अधीन कई कंपनियां पीएसपी और अन्य कार्य में लगी हैं लेकिन इसमें भी स्थानीय युवाओं को वरीयता नहीं दी जा रही है।