Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज

1001600623


अल्मोड़ा। रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने गहरी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता और इसमें महंगाई, बेरोजगारी तथा किसानों की बदहाली जैसे ज्वलंत मुद्दों पर कोई ठोस राहत नजर नहीं आती। बजट में वास्तविक समाधान की बजाय आंकड़ों के सहारे तस्वीर को बेहतर दिखाने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अनुसार युवाओं के लिए रोजगार के स्पष्ट अवसर, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और गरीब व मध्यम वर्ग को राहत देने वाले प्रावधानों का बजट में अभाव है। उन्होंने मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम की उपेक्षा को भी गंभीर चिंता का विषय बताया और कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार ग्रामीण भारत की समस्याओं से कटती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट बड़े उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता देने वाला है, जबकि आम जनता की जरूरतों की अनदेखी की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी और सरकार को उसकी नीतियों के लिए जवाबदेह बनाएगी।