1001600623

Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पहुंचे अल्मोड़ा, विभिन्न मुद्दों पर रखे विचार

1001600623


अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुरकेती के अल्मोड़ा पहुंचने पर जिला इकाई की ओर से उनका स्वागत-सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों और राज्य से जुड़े प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुरकेती ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण, मूल निवास 1950, भू-कानून तथा राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर ठोस नीति और जनहित में निर्णय लेना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने विधानसभा से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी, जबकि केंद्रीय युवा अध्यक्ष आशीष नेगी ने युवाओं के रोजगार के सवाल को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ता नंदा देवी मंदिर पहुंचे, जहां पूरे उत्तराखंड की जनता की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, पंकज व्यास, गणेश प्रसाद, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, पान सिंह, महिला जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी, प्रदेश संगठन मंत्री नंदन सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कई ग्राम प्रधानों और युवाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता भी ग्रहण की।