Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

लाल सूटकेस की उलझन सुलझी, सोमेश्वर पुलिस ने आभूषण सहित बरामद कर लौटाया सामान


अल्मोड़ा। केमू बस में यात्रा के दौरान गलती से बदल गए लाल रंग के सूटकेस की गुत्थी सोमेश्वर पुलिस ने सुलझा दी। पुलिस ने सूटकेस को आभूषण सहित बरामद कर उसके स्वामी को सौंप दिया। कोतवाली सोमेश्वर में बीती 06 मार्च की शाम एक महिला ने सूचना दी कि उसका भाई राजेंद्र सिंह सोने के आभूषण लाल रंग के सूटकेस में रखकर केमू बस से सोमेश्वर से गरुड़ (बागेश्वर) जा रहा था। यात्रा के दौरान मनान क्षेत्र में एक यात्री बस से उतरा, जिसके पास भी लाल रंग का सूटकेस था। इसी दौरान दोनों के सूटकेस आपस में बदल गए और वह यात्री गलती से राजेंद्र सिंह का सूटकेस लेकर चला गया, जबकि अपना सूटकेस बस में ही छोड़ गया। गरुड़ पहुंचने पर राजेंद्र सिंह को सूटकेस बदलने की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश और पुलिस टीम ने मनान क्षेत्र में सूटकेस की तलाश शुरू की। लगातार खोजबीन के बाद सोमवार 09 मार्च को ग्राम मैगड़ी, पोस्ट पोखरी से उक्त सूटकेस पूरे सामान और आभूषण सहित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बरामद सूटकेस और आभूषण महिला को सौंप दिए, जबकि दूसरा लाल रंग का सूटकेस संबंधित व्यक्ति को वापस लौटा दिया गया। सोमेश्वर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की दोनों सूटकेस स्वामियों ने सराहना की।