Categories: अल्मोड़ा

नगरपालिका द्वारा समस्याओं पर की गई अनदेखी का खामियाजा भुगत रही है जनता: देवाशीष नेगी


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगरवासियों के एक शिष्टमंडल ने नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अधिवक्ता देवाशीष नेगी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। देवाशीष नेगी ने कहा कि पिछले वर्षों में नगरपालिका ने समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा नगर की जनता भुगत रही है। नगर में लगे कूड़ेदानों पर कूड़ा बिखरा रहता है जिसमें बंदर और गौ वंशीय पशु बैठे रहते हैं। इस कारण स्कूली बच्चों में भी भय का माहौल है। कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के अधिकांश मार्ग आज खस्ताहाल हैं। नेगी ने कहा कि निवर्तमान नगर पालिका द्वारा नगर की अनेक समस्याओं में विगत वर्षों में कोई ध्यान नहीं दिया गया, ना ही उनका समाधान किया गया। जिससे समस्याओं का विकराल रूप नगरपालिका क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। नगर क्षेत्र में बन्दरों की संख्या बढ़ने से महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में आवारा जानवरों से जनता को दिक्कत हो रही है। नगर क्षेत्र में शौचालयों की स्थिति बहुत दयनीय है। नगर क्षेत्र में ठन्ड बढ़ने के बावजूद अलाव की व्यवस्था नहीं है। नगरपालिका क्षेत्र में नालों के निर्माण के टेन्डर होने के बावजूद कार्यों में प्रगति नहीं हुई है। देवाशीष नेगी ने कहा कि नगर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यदि समय रहते पालिका ने नगर के भीतर मार्गों, कूड़ेदानों, शौचालयों की स्थिति ठीक कर ली होती तो आज नगर की जनता को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ सुंदर सिंह पथनी, पूर्व ज़िला मंत्री भाजपा संदीप श्रीवास्तव, कमल बिष्ट, दर्शन रावत, छात्रसंघ उपाध्यक्ष युवम वोहरा, कृष्ण बहादुर, एडवोकेट नरेंद्र जोशी, आशुतोष भट्ट, चेतन प्रताप सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, पीयूष कुमार,साकिब सिद्दीक़ी,राहुल टम्टा, भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

13 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

13 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

13 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

13 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

13 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.