Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

फायर स्टेशन रानीखेत ने किया सोलर प्लांटों का फायर रिस्क निरीक्षण

दिनांक 31.01.2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र द्वारा बग्वाली पोखर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न सोलर प्लांटों का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सोलर प्लांट परिसरों में उपलब्ध समस्त अग्निशमन व्यवस्थाओं, अग्निशामक उपकरणों, सुरक्षा मानकों का बारीकी से परीक्षण किया गया। उपकरणों की कार्यशीलता एवं रख-रखाव की स्थिति का गहन मूल्यांकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके उपरांत प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों एवं उपस्थित स्टाफ को अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्हें अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन, आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, विद्युत सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।