अल्मोड़ा। राज्य कर विभाग अल्मोड़ा द्वारा शुक्रवार को जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित व्यापारी वर्ग के साथ जीएसटी पंजीयन जागरूकता अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों को पंजीयन की प्रक्रिया, अनिवार्यता और लाभों की जानकारी देना था। सहायक आयुक्त राज्य कर धर्मेंद्र कुमार के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस बैठक में राज्य कर अधिकारी प्रकाश सिंह धर्मसत्तू ने व्यापारियों को बताया कि यदि किसी व्यापारी का वार्षिक कारोबार 20 लाख रुपये या उससे अधिक है, तो उसे पंजीयन लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे कई व्यापारी हैं जो पंजीयन की सीमा में आने के बावजूद अब तक पंजीकृत नहीं हुए हैं। धर्मसत्तू ने व्यापार मंडलों के माध्यम से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापारियों को पंजीयन के लिए प्रेरित करें और उन्हें विभागीय प्रक्रिया की जानकारी दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंजीयन से व्यापारी न केवल कानूनी दायित्वों का पालन करेंगे, बल्कि राज्य सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी भुवन चंद बिनवाल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, महामंत्री भैरव गोस्वामी, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, दिनेश मठपाल, अतुल पांडे, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, वकुल साह, अश्विनी नेगी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
रामगढ़ (नैनीताल), 05 जुलाई 2025 भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ रेंज के अंतर्गत…
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के शेराघाट क्षेत्र में शुक्रवार को जैगन नदी से एक अज्ञात व्यक्ति…
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला एवं महिला अस्पताल के चिकित्सा प्रबंधन…
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा ने शुक्रवार को अपना 102वां स्थापना दिवस धूमधाम…
अल्मोड़ा। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को सिमतोला ईको पार्क और कपड़खान अनुभाग के…
अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा के पर्यावरण मित्रों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम…
This website uses cookies.