देहरादून(आरएनएस)। नगर निगम की सीमा के अंतर्गत व्यवसाय करने के लिए प्रस्तावित ट्रेड लाइसेंस और पंजीकरण शुल्क पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 31 मई तक का समय दिया गया है। निगम नियमानुसार प्रत्येक आपत्ति का निस्तारण करेगा। इसमें नगर निगम और जनहित का पूरा ख्याल रखा जाएगा। यह बात शुक्रवार को मेयर सौरभ थपलियाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने के लिए आपस में समन्वय बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ट्रेड लाइसेंस और पंजीकरण शुल्क की जो दरें निर्धारित की गई हैं। उन पर आपत्ति दर्ज करने का पूरा मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपत्तियों का निस्तारण करने के दौरान व्यापारियों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। साथ ही निगम की आय बढ़ाने पर भी फोकस करना जरूरी है। ताकि निगम की आय बढ़ सके। व्यापारी नगर निगम कार्यालय में लिखित रूप से या नगर निगम की वेबसाइट www.nagarnigamdehradun.com पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थाना प्रभारियों को वाहनों में…
अल्मोड़ा। पीसीएस अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने शनिवार को अल्मोड़ा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी…
अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक भव्य…
अल्मोड़ा। चार दिन के भीतर दो युवतियों की असमय और एक जैसी मौत ने धौलछीना…
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध कटारमल मंदिर परिसर में आईटीबीपी के जवानों,…
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य…
This website uses cookies.