अल्मोड़ा, 02 अक्टूबर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बिन्सर वन्य जीव विहार, सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर गांधीजी एवं शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।
सेवा पर्व के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसके पश्चात हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर 2025) का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों और पर्यटकों को वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एच.एस. नयाल, उप निदेशक उच्च शिक्षा, उत्तराखण्ड, हल्द्वानी (नैनीताल) तथा विशिष्ट अतिथि मधुलता नयाल, विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग, एसएसजे कैम्पस अल्मोड़ा, प्रो. पंकज कुमार शाह, एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा, अपर्णा शाह, अध्यापिका, डॉ. रिद्धि नयाल, रूहेलखण्ड मेडिकल कॉलेज, प्रदीप धौलाखंडी, डीएफओ सिविल सोयम अल्मोड़ा और दिनेश पिलख्वाल, सरपंच जाखसौड़ा रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज सनवाल, वन क्षेत्राधिकारी ने किया।
इस अवसर पर नेचर गाइड पूरन सिंह पिलख्वाल, कु. अस्मिता सैनी, प्रशांत चंद (वन दरोगा), कु. रिंकी नेगी, अमन, मोहन सिंह धामी (वन रक्षक), भुवन चंद पंत सहित विभागीय कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत वन विभाग के कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया। इसमें बिन्सर अभयारण्य के मुख्य आकर्षण केंद्र जीरो प्वाइंट तक जाने वाले पैदल मार्ग से प्लास्टिक व अन्य कचरा एकत्र कर सफाई की गई।







