Categories: चमोली

उत्तराखंड क्रान्ति दल की संस्कृति बचाओ पदयात्रा गोपेश्वर पहुंची

चमोली(आरएनएस)। उत्तराखंड क्रान्ति दल द्वारा निकली उत्तराखंड संस्कृति बचाओ यात्रा रविवार को पहुंची। यात्रा के आयोजकों ने बताया कि उत्तराखंड क्रान्ति दल समान नागरिक संहिता के मुख्य दो प्रावधानों लिव इन रिलेशनशिप व एक वर्ष में प्रदेश से बाहरी व्यक्तियों को स्थाई निवास दिए जाने के विरोध में सम्पूर्ण उत्तराखंड में यात्रा संचालित कर रही है। इस अवसर पर रविवार को उत्तराखंड क्रान्ति दल ने गोपेश्वर नगर में पैदल चलकर उत्तराखंड संस्कृति बचाओ का आह्वान करते हुए कहा कि यूसीसी उत्तराखंड की संस्कृति के विपरीत है। इसका दुष्परिणाम उत्तराखंड की संस्कृति पर पडे़गा। यात्रा के संयोजक राजेंद्र बिष्ट ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हमेशा नम्बर वन बनने की होड़ लगी रहती है। इसी के तहत उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की जनता पर यूसीसी थोपा। दल के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप एक पाश्चात्य संस्कृति है, जो हमारे सनातन धर्म के विपरीत है। यूकेडी के उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड क्रान्ति दल समान नागरिक कानून के दोनों प्रावधानों का पुरजोर विरोध करते हुए युवाओं को जागरूक कर रही है। दल की केंद्रीय महामंत्री किरण रावत ने कहा कि वे घर-घर जागर महिलाओं को जागरूक करेंगी व अपने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए इस काले कानून पर महिलाओं को सड़कों पर उतरने का आह्वान करेंगी।
इस अवसर पर दल के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास, पूर्व उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, प्रवक्ता आशुतोष नेगी, बीपी भट्ट, संजीव भट्ट, आशुतोष भंडारी, आशीष नेगी, प्रवीन रमोला, अर्जुन नेगी, भोला चमोली आदि ने अपने विचार रखे।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

17 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

17 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

17 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

17 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

17 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.