1001600623

Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में कोरोना के 7 नए केस

1001600623

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 7 नए मरीज मिले हैं, जबकि 16 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 64 पहुंच गई है। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.51% है.उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,881 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 89,271 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.11% है। वहीं, इस साल अब तक 275 मरीजों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे में देहरादून में 5 कोरोना केस मिले हैं, जबकि टिहरी और चमोली में कोरोना के एक-एक मरीज मिला है। इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ कोरोना मुक्त हो गया है।