Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बैंकिंग और ऑटोमोटिव क्षेत्रों में  महत्वपूर्ण सहयोग हेतु उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने एमजी इंडिया के साथ किया समझौता ज्ञापन

अल्मोड़ा। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने एमजी इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है जिससे बैंकिंग और ऑटोमोटिव क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण सहयोग होगा। समारोह में यूजीबी के अध्यक्ष हरि हर पटनायक, महाप्रबंधक अमिता रतूड़ी और भारती नौडियाल उपस्थित रहे। एमजी इंडिया का प्रतिनिधित्व ग्रामीण व्यापार-बिक्री प्रमुख अमित रंजन और चैनल एवं रिटेल फाइनेंस के प्रमुख सौरभ जैन ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए बैंक के अध्यक्ष हरि हर पटनायक ने कहा कि यह साझेदारी हमारे ग्राहकों के लिए सर्वोत्तम अवसर लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एमजी इंडिया के साथ हाथ मिलाकर, हम अपने ग्राहकों के लिए शीर्ष स्तरीय ऑटोमोटिव उत्पादों और सेवाओं से लाभ के नए रास्ते खोल रहे हैं। बैंक के हल्द्वानी रीजन के सहायक महाप्रबंधक के एम शर्मा ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे रीजन की नैनीताल और उधम सिंह नगर की 58 शाखाओं के माध्यम से ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में ऋण प्रवाह में वृद्धि करने में सहायता मिलेगी। एमजी इंडिया के अमित रंजन ने कहा कि हम उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं। यह साझेदारी हमें व्यापक रूप से आम जनमानस तक पहुंचने और उन्हें अपने वाहनों के लिए आकर्षक वित्तपोषण समाधान प्रदान करने में सक्षम बनाएगी, जिससे क्षेत्र में हमारी उपस्थिति मजबूत होगी।