उत्तराखंड के मोहन भारद्वाज को विश्व तीरंदाजी में रजत पदक

देहरादून। कोरिया के ग्वान्जू में चल रहे आर्चरी विश्व कप स्टेज टू के व्यक्तिगत कम्पाउंड स्पर्धा में उत्तराखंड के मोहन रामस्वरुप भारद्वाज ने ऑस्ट्रिया के मौजूदा विश्व चैम्पियन नेको को 143 के मुकाबले 142 से हराकर स्वर्ण पदक मैच में प्रवेश किया। हालांकि वह नीदरलैंड के परफेक्ट माइक से फाइनल राउंड में 149 बनाम 142 से हार गए। उन्हें रजत पदक प्राप्त हुआ है। भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष व उत्तराखंड तीरंदाजी संघ अध्यक्ष राजेन्द्र तोमर ने बताया कि स्पर्धा में चीनी, ताइपे, कोरिया समेत अनेक देशों के दिग्गज तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। मोहन ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी क्षमता का पूरा उपयोग कर परिस्थिति से तालमेल बैठाते हुए अपने खेल को ऊंचाईयां प्रदान की।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

7 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

7 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

7 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

7 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

7 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.