उत्तराखंड में 13 लाख लोगों को नहीं लगी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज

देहरादून। उत्तराखंड में 13 लाख 55 हजार से अधिक लोगों का तय समय पर टीकाकरण नहीं हो पाया है। इससे लोगों को कोरोना की तीसरी लहर के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।  दरअसल सरकार ने राज्य में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण 31 दिसम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया था। सरकार ने इसके लिए प्रयास भी किए, लेकिन पिछले कुछ महीनों में हुए धीमे टीकाकरण की वजह से 13 लाख 55 हजार से अधिक पात्र लोग अभी तक कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ले पाए हैं।

राज्य में 18 से 44 वर्ष के लोगों की संख्या 49 लाख और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 27 लाख के करीब है। 31 दिसंबर 2021 तक राज्य में कुल एक करोड़ 41 लाख डोज वैक्सीन दी जा चुकी हैं। इनमें 77 लाख लोगों ने फर्स्ट डोज जबकि 63 लाख लोगों ने दूसरी डोज ली है। यानी राज्य में 13 लाख 55 हजार से अधिक लोगों को अभी भी दूसरी डोज दी जानी बाकी है।
कोरोना की दूसरी लहर में देश में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी। ऐसे में यदि कोरोना की तीसरी लहर ने व्यापक रूप लिया तो परेशानी बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोराना वैक्सीन न लेने वालों पर वायरस अधिक प्रभावी रह सकता है। इसीलिए दुनियांभर में टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। उत्तराखंड में पिछले साल 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरूआत हुई थी और तब से लगातार टीकाकरण अभियान चल रहा है।

एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि राज्य में जो लोग टीकाकरण से वंचित रह गए हैं उनका टीकाकरण चुनाव से पहले होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। सख्ती नहीं बरती गई तो चुनावों में इसके और फैलने का खतरा है। ऐसे में सभी का टीकाकरण चुनाव से पहले किया जाना जरूरी हो गया है।

Harish Tripathi

Recent Posts

व्यापारियों को पंजीयन के प्रति जागरूक करने को राज्य कर विभाग ने की बैठक

अल्मोड़ा। राज्य कर विभाग अल्मोड़ा द्वारा शुक्रवार को जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल…

20 hours ago

शेराघाट में जैगन नदी से मिला अज्ञात शव

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के शेराघाट क्षेत्र में शुक्रवार को जैगन नदी से एक अज्ञात व्यक्ति…

2 days ago

मरीजों को बाहर की दवाई लिखने का रखा जाएगा रिकॉर्ड, बताना होगा कारण

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला एवं महिला अस्पताल के चिकित्सा प्रबंधन…

2 days ago

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने मनाया 102वां स्थापना दिवस

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा ने शुक्रवार को अपना 102वां स्थापना दिवस धूमधाम…

2 days ago

वन महोत्सव पर सिमतोला और गेरुआ में किया गया पौधारोपण

अल्मोड़ा। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को सिमतोला ईको पार्क और कपड़खान अनुभाग के…

3 days ago

This website uses cookies.