मौसम का बदला मिजाज राहत के साथ आफत

देहरादून। राज्य में मौसम ने अचानक करवट बदली। सोमवार को मौसम का बदला मिजाज राहत के साथ ही आफत भी लेकर आया। बारिश, आंधी-तूफान के कारण सड़कों पर जगह-जगह पेड़ गए हैं। लोगों के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई। वहीं हरिद्वार में एक युवक की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। अपको बता दें कि तेज आंधी चलने से लक्सर हरिद्वार मार्ग पर पीर बाबा की दरगाह के पास मोटरसाइकिल सवार अमित कुमार पुत्र राजकुमार उम्र 35 वर्ष निवासी विजयपुरा की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। युवक हरिद्वार से अपने घर लौट रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया। इसी बीच दूसरी ओर कोटद्वार के चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग पर रविवार देर रात आये तूफान से एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। सोमवार सुबह वन विभाग के कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर हटाया। इसके बाद यहां आवाजाही शुरू हो पाई।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

7 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

7 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

7 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

7 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

7 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.