उत्तराखंड में भी मिलेगा मुफ्त राशन

देहरादून। मुफ्त अनाज योजना के तहत उत्तराखंड को गेहूं और चावल का कोटा मिल गया। केंद्र सरकार ने राज्य के 61.94 लाख लोगों के लिए तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल के हिसाब से अनाज दिया है। 31 मार्च 2022 को खत्म होने जा रही यह यह योजना सितंबर 2022 तक जारी रहेगी। दूसरी तरफ, एक अप्रैल से सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद भी शुरू होने जा रही है। खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को सभी पात्र राशन कार्ड धारकों को समय पर अनाज वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना काल में गरीब परिवारों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने मुफ्त अनाज योजना शुरू की थी। राज्य में 19 महीने तक लोगों को इस योजना के तहत हर महीने पांच-पांच किलो अनाज मिला है। खाद्य मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने योजना को आगे छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वो प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर उनका अनाज मुहैया कराएं। मालूम हो कि इस योजना के तहत राज्य की मासिक खपत 1.80 लाख कुंतल गेहूं और 1.20 लाख कुंतल चावल की है।
आर्य ने बताया कि शुक्रवार से गेहूं खरीद सत्र भी शुरू होने जा रहा है। इस साल सरकार ने 2.20 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। सभी खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं के लिए सभी इंतजाम पुख्ता रखने को कहा गया है।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

1 hour ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

1 hour ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

2 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

2 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

2 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.