उत्तराखंड में सस्ती हुई पीएनजी और सीएनजी

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड में प्राकृतिक गैस सीएनजी और पीएनजी सस्ती हो गई। सरकार ने पीएनजी से वैट को 20 प्रतिशत से घटाते हुए पांच प्रतिशत कर दिया है। जबकि सीएनजी में वैट में 50 फीसदी कमी करते हुए 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। सोमवार को वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने इसके आदेश किए। वर्तमान में राज्य को पीएनजी और सीएनजी से 38 से 40 करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है। शुरूआती दौर में राजस्व 50 फीसदी से ज्यादा घट सकता है। सरकार के इस फैसले उत्तराखंड में पीएनजी, सीएनजी पर वैट की दर यूपी और हिमाचल से भी कम हो गई है। अब तक उत्तराखंड की दरें दोनों राज्यों से ज्यादा थी। भविष्य में खपत बढ़ने पर राज्य का राजस्व भी बढ़ सकता है।

इसलिए किया फैसला
उत्तराखंड में पीएनजी और सीएनजी पडोसी राज्य यूपी और हिमाचल के मुकाबले काफी महंगी थी। यूपी और हिमाचल में में पीएनजी पर वेट 10 और चार प्रतिशत है। जबकि सीएनजी पर वैट की दर 12.50 और 13.75 प्रतिशत है। उत्तराखंड में वैट की दर अधिक होने से लोग अपने वाहनों में पडोसी राज्य जाकर गैस खरीद रहे थे। इससे राज्य के राजस्व को नुकसान हो रहा था। पिछले महीने 12 फरवरी को कैबिनेट बैठक में राज्य कर विभाग इस विषय को लाया था। कैबिनेट ने वैट को घटाने पर सहमति दे दी।
राज्य में पर्यावरण सरंक्षण और कार्बन डेटिंग को ध्यान में रखते हुए औद्योगिक विकास की योजनाओं में पीएनजी और सीएनजी के उपयोग को वरीयता दी जा रही है। इसके तहत राज्य में पीएनजी, सीएनजी पर लागू वैट दरों को कम करने का निर्णय किया गया है।    – दिलीप जावलकर, वित्त सचिव

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

1 hour ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

1 hour ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

1 hour ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

1 hour ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

1 hour ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.