Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तरांचल विवि में धूमधाम से मना फेस्टला

1001600623

देहरादून(आरएनएस)। उत्तरांचल विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का वार्षिकोत्सव फेस्टला धूमधाम से मनाया गया। जिमसें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के कुलापति डा. जितेंद्र जोशी, स्कूल के डीन प्रदीप सूरी,अध्यक्ष अनुराधा जोशी,प्रो चांसलर अंकिता जोशी, एसके मेहता ,कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि और उप कुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डा. जितेंद्र जोशी ने छात्रों को शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधियों में अधिकतम भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कहा कि पढ़ाई पूरे समर्पण से करें। डॉ. सूरी ने कहा कि उत्तरांचल विश्वविद्यालय का यूआईएम एक अग्रणी संस्थान है जो अपने छात्रों के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। प्रो चांसलर अंकिता जोशी ने कहा कि ये फेस्ट विविध कौशल और प्रतिभाओं का उत्सव है, जो उत्साह, रचनात्मकता और भयंकर प्रतिस्पर्धा से भरा दिन है।