Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा: पशु चिकित्सक डॉ गर्ब्याल को व्यापार मंडल ने किया सम्मानित



अल्मोड़ा। जिला व्यापार मंडल के नेतृत्व में पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक सुरेंद्र सिंह गर्ब्याल को उनके सेवा भाव को देखते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि जिस सेवाभाव से वो बीमार पशुओं का इलाज करके उनकी जान बचा रहे हैं वह तारीफ़ योग्य है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा जब भी बीमार पशुओं के सम्बन्ध में चिकित्सक डॉक्टर गर्ब्याल को सूचना दी जाती है वे अविलम्ब पहुंच कर उन पशुओं का ईलाज करते हैं। डाक्टर गर्ब्याल को सम्मानित करने वालों में जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, सभासद अमित साह मोनू, अजय वर्मा, वैभव पांडेय, रोहित भोज, कमल तिवारी आदि शामिल रहे।