Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस: थाना सल्ट की महिला पुलिस कर्मियों ने सिखाये स्कूल की छात्राओं को आत्मरक्षा के पैंतरे

अल्मोड़ा

रचिता जुयाल एस.एस.पी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र के स्कूलों में महिला सुरक्षा के प्रति जागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। दिनांक 29/04/2023 को थाना सल्ट की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा जीजीआईसी झड़गाव में महिला सुरक्षा के प्रति अभियान चलाकर स्कूल की छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी व आत्मरक्षा के गुर सिखाये। महिला सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उपस्थित छात्राओं को विस्तारपूर्वक बताया किस प्रकार संकट के समय आप आत्मरक्षा के गुर अपनाकर अपने आप को सुरक्षित कर सकते है। इसके अतिरिक्त महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक कर उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति फीचर व एसओएस बटन की उपयोगिता के बारे में बताकर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।