सत्र दो दिन में समाप्त कर नाकामियां छिपा रही सरकार : यशपाल आर्य

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि सदन को विधानसभा परिचालन नियमावली और परंपराओं के अनुसार नहीं चलाया जा रहा है। जिसके चलते राज्य के ज्वलंत मुद्दों को विधायक सदन में नहीं उठा पा रहे हैं। आर्य ने कहा कि सदन में सवालों के जवाब देने से बचना दर्शाता है कि सरकार के पास अपने 8 माह के कार्यकाल में गिनाने लायक कोई उपलब्धि नहीं है। सत्र दो दिन में समाप्त कर सरकार अपनी नाकामियां छिपा रही है। यशपाल आर्य ने सोमवार को हल्द्वानी के मुखानी स्थित होटल में पत्रकार वार्ता की। कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वो सदन में आक्रामक नहीं दिखी। जबकि, प्रदेश की आम जनता से जुड़ी हर समस्या को सदन में उठाने का पूरा प्रयास किया गया। विधायकों ने 619 प्रश्न लगाए थे। कांग्रेस के 19 विधायकों ने राज्य की ध्वस्त होती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल किए। लेकिन, भाजपा सरकार को ये सब नहीं दिखाई दिया। उसकी नजरों में सदन में हंगामा करना, व्यवधान उत्पन्न करना ही आक्रामकता है। आर्य ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर हमला किया। कहा कि लोगों में डर का माहौल है। विधायक आदेश चौहान को डराना-धमकाना, जसपुर में महिला की हत्या हो जाना, देहरादून में विपिन रावत हत्याकांड, अंकिता भंडारी मामले में वीआईपी का खुलासा न कर पाना, बिगड़ती कानून व्यवस्था के उदाहरण हैं। गृह विभाग के आंकड़ों का हवाला देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि उत्तराखंड में 8 माह में 269 महिलाओं का अपहरण, 139 महिलाओं की हत्या, 554 महिलाओं से दुष्कर्म हुआ है। इसके अलावा रंगदारी, चोरी, डकैती जैसे मामले भी हुए हैं। विधानसभा सत्र में कानून व्यवस्था को लेकर 3 घंटे चर्चा हुई। विधायकों ने कई सवाल उठाए। मगर, संसदीय कार्यमंत्री पुलिस की पीठ थपथपाने में लगे थे। इतना ही नहीं लॉबी से एक वरिष्ठ अधिकारी के कहने पर सत्तापक्ष के विधायकों ने ताली तक बजा दी। पत्रकार वार्ता में विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष नैनीताल राहुल छिमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

22 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

22 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

22 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

22 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

22 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.